जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज नगर पंचायत में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। शनिवार को नगर के लोकप्रिय अध्यक्ष एवं गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले प्रभात साहू ने आर्य नगर वार्ड नंबर 3 में नई सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा कि नगर के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
उनका उद्देश्य हर वार्ड में बेहतर सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि नगर का सर्वांगीण विकास हो सके।आर्य नगर वार्ड नंबर 3 की जनता ने अध्यक्ष के कार्यों की जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि प्रभात साहू के नेतृत्व में नगर तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें विकास पुरुष बताते हुए आभार व्यक्त किया।
शिलान्यास कार्यक्रम में विजय धोनी, धर्मेंद्र वर्मा, नूरुल हसन, जमुना प्रसाद, मुस्ताक रानी, सुरेश कुमार शुक्ला, वेद प्रकाश शुक्ला, प्रांशु गुप्ता, राम मनोहर, आलेख साहू, लकी चौरसिया, निहाल वर्मा, विनीत वैश्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
