Raybareli News: डीएम-एसपी ने तहसील महराजगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी समस्याएं

शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं अधिकारी – डीएम।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 76 शिकायतें आईं, 08 का मौके पर हुआ निस्तारण।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्ट रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली।महराजगंज में शनिवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी प्रकरण के निस्तारण में कोई बाधा हो तो उसका स्पष्ट कारण भी अवगत कराया जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 26, पुलिस विभाग की 21, विकास विभाग की 06 तथा अन्य विभागों की 23 शिकायतें सहित कुल 76 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया,

जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देशों के साथ सौंप दिया गया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी महराजगंज चन्द्र प्रकाश गौतम, क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार, तहसीलदार मंजुला मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts