Raybareli News: नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में पहुंची 25 शिकायतें

तीन मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण ,आठ के लिए गठित की गई टीमें।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

बछरावां रायबरेली। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में कुल 25 शिकायतें आईं। जिनमें पांच शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थी जबकि 20 शिकायतें राजस्व विभाग से थी। तीन शिकायतों को पुलिस ने मौके पर ही आपसी बातचीत के जरिए निस्तारित किया। जबकि राजस्व के आठ मामलों के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई जो कि मौके पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करेंगी।

समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रही नायब तहसीलदार सत्यराज ने बताया कि सभी शिकायतकर्ताओं से कहा गया है कि उनके मामलों को शीघ्र निस्तारित किया जाएगा।इस मौके पर क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल , क्षेत्रीय कानूनगो व लेखपाल मौजूद रहे।

Related posts