Saharanpur NEWS ब्लॉक मुजफ्फराबाद में चौहान क्रिकेट अकेडमी का हुआ उद्घाटन

 

धारा लक्ष्य समाचार
मुजफ्फराबाद।
क्षेत्र में यु तो निशात चौहान नाम किसी के नाम का मोहताज नहीं मगर आज निशात चौहान ने क्षेत्र के युवाओं की जरूरत को देखते हुए चौहान क्रिकेट अकेडमी का शुभारंभ किया हैं क्योंकि घाड क्षेत्र में यु तो प्रतिभाओ की कमी नहीं हैं लेकिन प्रतिभाओ को सम्पूर्ण रूप से उनकी कोचिंग ना मिल पाने के कारण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभाओ का गला घोंटना पड़ता था क्योंकि क्षेत्र में गरीब तबके के लोग रहते हैं जिसके चलते युवाओं को क्रिकेट की कोचिंग के लिए चंडीगढ़, गाजियाबाद जाना पड़ता था लेकिन निशांत चौहान ने इन युवाओं की जरूरत को देखते हुए इस अकेडमी का शुभारंभ क्या है जिससे युवाओं को कम खर्च में मुजफ्फराबाद क्षेत्र में ही यह कोचिंग मिल जाएगी और जो होनहार युवा हैं वो अपनी प्रतिभाओ को निखारकर क्षेत्र का नाम रोशन करने का काम करेंगे ये उमीद क्षेत्र के युवा लगा रहे हैं और क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा हैं इस मौके पर चौहान क्रिकेट अकेडमी का उद्घाटन बेहट क्षेत्र के युवा नेता रोहित राणा ने फीता काटकर किया वही उनके साथ क्रिकेटर शिवम सिंह, आदिल राणा ने फीता काटते हुए इस कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहाँ की ये जो काम निशान्त चौहान ने किया हैं आने वाले समय में ये बुलंदियों को छूने का कार्य करेगा इस मौके पर भारी संख्या में युवा व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related posts