जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज रायबरेली नगर पंचायत लगातार नगर की जनता को विकास की ओर अग्रसर कर रही है शुक्रवार को चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने रायबरेली मार्ग पर सड़क किनारे इंटरलॉकिंग सहित तीन सीसी रोड का निर्माण प्रारंभ कराया है। श्री साहू ने बताया कि घसियारी मंडी चौराहे से सड़क के किनारे चंदापुर चौराहे तक इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी। इसी के साथ आजाद नगर वार्ड में दो सीसी रोड और एक सीसी रोड घेरा में बनेगी।
श्री साहू ने कहा कि भाजपा सरकार में नगर पंचायत का लगातार विकास हो रहा है , और उनका प्रयास है कि दो साल के अंदर पूरे कस्बे में सड़कों का जाल बिछ जाएगा जिससे लोगों को बारिश के दिनों में भी घर तक जाने में कोई भी दिक्कत नहीं होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सरला साहू ने उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
