ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली, 31 जुलाई। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय में पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्राम पंचायतों के चयन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रस्तावित कार्यों, ग्राम पंचायतों के चयन, निर्माण कार्यों की प्राथमिकता और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का चयन स्थानीय जरूरतों और जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए।

स्वीकृत कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी के साथ गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर होने वाले विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं में सुधार के साथ विकास को गति मिलती है। सभी अधिकारी आपसी समन्वय से योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारें।

बैठक में सीडीओ अंजुलता, वरिष्ठ कोषाधिकारी शालिनी सिंह, डीडीओ वर्षा सिंह, डीपीआरओ विनय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरवी सिंह, बीएसए राहुल सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार रावत समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts