ससुराल के बाहर टीन शेड से लटका मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली।शिवगढ़ थाना क्षेत्र में एक अधेड़ का शव घर के बाहर टीन शेड से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना लालगंज गांव की है, जहां कोइली खेड़ा निवासी रामपाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि रामपाल पिछले कई दिनों से अपनी ससुराल में रह रहा था। गुरुवार सुबह घर के बाहर टीन शेड से उसका शव लटका देखा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल शिवगढ़ पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही थाना शिवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related posts