दलित बस्ती में नाली निर्माण पर उठे सवाल, घटिया सामग्री लगाने का आरोप

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे मेहरबान सिंह, मजरा ज्योना में निर्माणाधीन नाली की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया गुणवत्ता की पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नाली दलित बस्ती से होकर गुजर रही है और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान नहीं रखा जा रहा। उनका आरोप है कि यदि इसी प्रकार कार्य कराया गया तो नाली जल्द ही क्षतिग्रस्त हो सकती है। हालांकि स्थानीय लोग शिकायत करना चाहते हैं, लेकिन कथित दबाव और भय के कारण खुलकर सामने नहीं आ पा रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने, गुणवत्ता की जांच कराए जाने तथा मानकों के विपरीत कार्य पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि सरकारी धन का सही उपयोग हो सके।

Related posts