बाजारों से लेकर प्रमुख चौराहों तक तिरंगा थीम पर सजेगा शहर
जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली।हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने और इसमें अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारिक संगठनों, स्वैच्छिक संस्थाओं, निजी संस्थानों तथा अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग व जनभागीदारी से हर घर तिरंगा अभियान सफल को सफल बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा राष्ट्र की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। अभियान के दौरान जनपद के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाए, राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं का अलंकरण कराया जाए तथा प्रमुख बाजारों, चौराहों और पार्कों को तिरंगा थीम पर सजाया जाए,
उन्होने बताया है कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी शासकीय भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, होटलों, कार्यालयों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा नागरिकगण को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाए जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा रैलियों में विद्यार्थियों,
युवाओं, सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों तथा आमजन की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा थीम आधारित रंगोली बनाई जाए तथा विद्यालयों में तिरंगा प्रेरित कलाकृतियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहित किया जाए।
साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस शासन के निर्देशानुसार आयोजित कर नई पीढ़ी को देश विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़े इतिहास से अवगत कराया जाए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
