धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्ट कुलदीप शर्मा (के.के.)
बाराबंकी/हैदरगढ़। तहसील हैदरगढ़ स्थित बार एसोसिएशन के सभागार में समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब कुरैशी चेयरमैन प्रत्याशी हैदरगढ़ एवं उनके तमाम साथियों द्वारा तहसील बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
स्वागत समारोह के दौरान अधिवक्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल के सफल एवं बेहतर होने की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के हितों के साथ-साथ आम जनता को न्याय दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नई कार्यकारिणी से अधिवक्ताओं को काफी उम्मीदें हैं और सभी को मिल-जुलकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
स्वागत कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सियाराम यादव, अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह, विजय राज सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, सहदेव वर्मा, देवेंद्र द्विवेदी, रामकुमार मिश्र सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने स्वागत एवं सम्मान के लिए समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अय्यूब कुरैशी तथा उनके साथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं के बीच आपसी एकजुटता एवं संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
समारोह में सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।
