Saharanpur NEWS अंतरमहाविद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता में साक्षी ने जीता स्वर्ण पदक

 

धारा लक्ष्य समाचार 

गागलहेड़ी।

। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना (शामली) में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता में साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव आभा पहुंचने साक्षी का ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य आगे भी कराटे में बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
साक्षी की उपलब्धि पर परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश त्यागी अध्यापक नीरज शर्मा, मीनाक्षी, स्वाति सिंघल, बबिता, ग्रामीण मौजूद रहे

Related posts