रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सूरजूपुर जाने वाले मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे खड़ी एक मारुति वैन (UP33J9166) में कुछ युवक और एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दिए। आसपास के ग्रामीणों को शक होने पर वे मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख कार में मौजूद कुछ युवक वाहन से उतरकर भाग निकले, जबकि एक युवक और युवती को लोगों ने पकड़ लिया।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक और युवती को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों अपने बारे में अलग-अलग जानकारी देते रहे, जिससे संदेह और गहरा गया। इस बीच ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया,
जिसकी क्षेत्र में काफी चर्चा है।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मौके से फरार हुए अन्य युवकों की पहचान व तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
