हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी व एक महिला गिरफ्तार, आला कत्ल भी बरामद

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। थाना खीरों पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित अभियुक्तों और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 28/29 अगस्त 2026 की रात थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में लगी जड़ों को लेकर हुए विवाद में शिवबालक नामक युवक की मारपीट कर हत्या कर दी गई थी।

घटना के संबंध में मृतक के पिता की तहरीर पर थाना खीरों में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था।इसी क्रम में थाना खीरों पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामबाबू पुत्र चन्द्रपाल निषाद, सविता पत्नी चन्द्रपाल निषाद तथा अन्नू उर्फ अमरलाल पुत्र चन्द्रपाल निषाद निवासी थाना खीरों क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। थाना खीरों पुलिस की इस कार्रवाई को हत्या के मामले के शीघ्र खुलासे के रूप में देखा जा रहा है।

Related posts