त्रिवेदीगंज बाराबंकी: चिकन पॉक्स के सात मरीज पाए जाने की फैलने की सूचना पर जहां क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर घर-घर लोगों की जांच की। जांच के दौरान सात लोगों में चिकन पॉक्स के लक्षण पाए गए।यह स्थिति मात्र एक गांव की है।जांच के दौरान हसन सीमाब, रय्यान अली, मोहम्मद जोहाद, एबाद, गौस मोहिउद्दीन, अली अकसम और आसिफा में चिकन पॉक्स के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य टीम ने प्रभावित परिवारों से साफ-सफाई रखने तथा बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने को कहा।

वही आज जब धारा लक्ष्य समाचार पत्र की टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज जाकर निरीक्षण किया तो आज चिकित्सालय परिसर मे अधिकतर बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की संख्या अधिक देखने को मिली । आपको बता दें कि क्षेत्रमे तेजी से पैर पसार रहा डेंगू एवं तरह-तरह की बमारियां बीमारियां नहीं ले रही रुकने का नाम उसी का नतीजा है जो आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधिक भीड़ देखने को मिल रही है ।


सीएचसी त्रिवेदीगंज के अधीक्षक डॉ. मुकुन्द पटेल ने बताया कि विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पैगंबरपुर में जांच में मिले मरीजों को दवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। गांव में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और लोगों को बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की सलाह दी गई है। उल्लेखनीय है कि वर्षा ऋतु आते ही नमी में अनेकों प्रकार की बीमारियां लोगों पर चौतरफा वार करती हैं। इसी लिए सुरक्षा के दृष्टिगत सरकार लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर कीटनाशकों के छिड़काव के अतिरिक्त ब्लीचिंग का भी इस्तेमाल करती है।

