रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली- जनपद के सरेनी विधानसभा क्षेत्र मे विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरगर्मियां विभिन्न राजनीतिक दलों में तेज हो गई हैं तथा जनता के बीच अपने द्वारा किए गए कार्यों को लेकर लोगों से अपने कार्य का व्याख्यान किया जा रहा है इसी को देखते हुएआगामी विधानसभा चुनाव 2027 को श्री फाउंडेशन के मुखिया दादा श्री मनोज द्विवेदी द्वारा अपने द्वारा कार्यों को लेकर विधानसभा क्षेत्र वासियों से एक अपील किया जिसमें राजनीतिक सामाजिक एवं जनहित कार्यों को लेकर विधानसभा क्षेत्रवासियों से अपील किया।
जिसमें राजनीतिक संघर्ष किसी भी लोकतंत्र की आत्मा और उसकी सबसे बड़ी चुनौती दोनों होते हैं। सत्ता की होड़, विचारधाराओं का टकराव और जनता के अधिकारों की लड़ाई ही राजनीति को गतिमान रखती है। आज के दौर में राजनीतिक संघर्ष का स्वरूप तेजी से बदला है, जहाँ यह केवल चुनावी मैदान तक सीमित न रहकर सोशल मीडिया और वैचारिक ध्रुवीकरण (Polarization) में तब्दील हो चुका है।
हालाँकि, जब यह संघर्ष व्यक्तिगत कीचड़ उछालने, नफरत फैलाने या केवल सत्ता हथियाने का जरिया बन जाता है, तो देश का विकास रुक जाता है। एक स्वस्थ लोकतंत्र में संघर्ष का उद्देश्य समाज का कल्याण होना चाहिए, न कि केवल राजनीतिक लाभ।
जिस तरह से पिछले 25 वर्षों से श्री परिवार समाज में निर्धन,शोषित,वंचित,मजदूरों सहित आम जनमानस की सेवा करता आ रहा है।निश्चित तौर पर कबीले तारीफ है।आज समय आ गया है,सरेनी विधानसभा क्षेत्र की धर्मप्रिय सम्मानित जनता आप की चौखट पर एक ऐसी सम्मानित शख्सियत खड़ी है,
जिसने न कभी जाति देखी न कभी धर्म देखा जो भी आया सबकी मदत की,आज आपकी बारी है।आपका आशीर्वाद रूपी एक वोट आदरणीया श्रीमती सुधा द्विवेदी जी को जनसेवा करने का हौसला बढ़ाएगा।आइए इस यज्ञ रूपी चुनाव में वोट रूपी मतदान कर के जनसेविका सुधा द्विवेदी के हौसले को बढ़ाए,और सरेनी विधानसभा क्षेत्र के रुके हुए विकास को गति दें एवं भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने में अपना योगदान दें।
