एसपी अंकुर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का किया आह्वान धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइंस सीतापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ध्वज के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण एवं पुलिस झंडा प्रतीक पिन लगाने की परंपरा…
Read MoreCategory: Sitapur
नवागंतुक जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने संभाला कार्यभार
कोषागार के डबल लॉक में ग्रहण किया चार्ज, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगी प्राथमिकता धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। जनपद के नवागंतुक जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने सोमवार, 16 नवंबर 2026 को शासन के निर्देशानुसार कोषागार स्थित डबल लॉक में जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आयुष चौधरी, कोषाधिकारी दिलीप कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यभार संभालने के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।…
Read Moreसूने मकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी, 50 हजार नकदी भी ले गए चोर
बिसवां के थवई टोला में वारदात, दीपावली पर बच्चों से मिलने लखनऊ गई थीं मकान मालकिन धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला थवई टोला में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने के आभूषण समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। घटना का खुलासा 12 नवंबर को उस समय हुआ, जब मकान मालकिन दीपावली की छुट्टियों में लखनऊ से वापस लौटीं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, यासमीन फात्मा दीपावली…
Read More72 घंटे में सर्राफा लूटकांड का खुलासा, चार अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार
दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल होकर पकड़े गए, सोने-चांदी के शत-प्रतिशत आभूषण समेत 50,200 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। संदना थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के शत-प्रतिशत आभूषण, 50,200 रुपये नकद, वारदात…
Read Moreकोयले से लदे ट्रक में छिपाकर बिहार से पंजाब ले जा रहा था 6.240 किलो अफीम
खैराबाद में एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, पंजाब का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; एएसपी उत्तरी ने दी जानकारी धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। बिहार से पंजाब ले जाई जा रही करीब 35 लाख रुपये कीमत की 6 किलो 240 ग्राम अवैध अफीम को खैराबाद में पुलिस और सहारनपुर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल कोयले से लदे टाटा ट्रक को जब्त करते हुए पुलिस ने पंजाब निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी अपर पुलिस…
Read Moreकाशीराम कॉलोनी कंपोजिट विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण वितरण शिविर आयोजित
काशीराम कॉलोनी कंपोजिट विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण वितरण शिविर आयोजित: 424 लाभार्थियों को बांटे गए 702 आधुनिक उपकरण डीआईओएस और बीएसए की मौजूदगी में हुआ भव्य शिविर का शुभारंभ; एलिमको कानपुर के सहयोग से बच्चों को मिली राहत धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना कार्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल के निर्देशन में समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में समेकित नगर क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय, कांशीराम कॉलोनी में एक…
Read Moreसीतापुर में ओडीओपी दरी उद्योग का महाकुंभ: प्रथम दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का भव्य आगाज
9 देशों और 8 राज्यों के प्रमुख खरीदारों ने लिया हिस्सा; 35 प्रदर्शनी स्टालों और लाइव बुनाई प्रदर्शन से वैश्विक मंच पर चमकी सीतापुर की दरी धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के तहत सीतापुर के 150 से 200 वर्ष पुराने पारंपरिक हस्तशिल्प दरी उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रथम ‘क्रेता-विक्रेता सम्मेलन’ का भव्य शुभारंभ को हुआ। सीतापुर शिक्षा संस्थान, रस्यौरा में आयोजित इस दो दिवसीय ऐतिहासिक सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएसएमई मंत्री…
Read Moreकमलापुर स्टेट में विजयादशमी की धूम, कुंवर दिनकर प्रताप सिंह की मौजूदगी में उमड़े लोग
धार्मिक उल्लास के बीच मनाया गया पर्व, सत्य की विजय और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश धारा लक्ष्य समाचार पत्र जिला संवाददाता शफीक अहमद कमलापुर (सीतापुर)। क्षेत्र में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी इस वर्ष भी पूरे धार्मिक उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कमलापुर स्थित कमलापुर स्टेट में कुंवर दिनकर प्रताप सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विजयादशमी को अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम…
Read Moreमिश्रिख में 17 साल के वैवाहिक रिश्ते का अनोखा मोड़, सात फेरों पर भारी पड़ा सोशल मीडिया का प्यार
पति ने पत्नी को प्रेमी संग कार में बैठाकर किया सवार, मामला क्षेत्र में बना चर्चा का माहौल धारा लक्ष्य समाचार पत्र सैय्यद जावेद कासिम सीतापुर सीतापुर। जनपद की पुलिस कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र में शादी के 17 वर्ष बाद पति पत्नी के अलग होने का मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि पिंकू उर्फ विपिन और रेखा भार्गव की शादी से दो बेटे है। जिनकी उम्र करीब 15 और 13 वर्ष है। इतने लंबे वैवाहिक जीवन के बाद दोनों के रिश्ते में आए इस मोड़ को लेकर क्षेत्र…
Read Moreमिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा पर विधिक प्रशिक्षण
निःशुल्क कानूनी सहायता व पारिवारिक विवादों के समाधान पर जोर, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं और महिला पुलिसकर्मी सम्मानित धारा लक्ष्य समाचार जिला संवाददाता शफीक अहमद सीतापुर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत रविवार को खैराबाद थाना क्षेत्र स्थित भूमिजा हॉल में महिला सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण को लेकर विधिक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, पारिवारिक कानूनों तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय मंजुला सरकार रहीं। विशिष्ट अतिथि के…
Read More