रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के कोरचंदामऊ गांव के पास सई नदी में रविवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रघुराईया निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था।जानकारी के अनुसार शिवम यादव दो दिन पूर्व अचानक घर से गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
रविवार को कोरचंदामऊ गांव के निकट सई नदी में एक शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।सूचना पर पहुंची भदोखर पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। परिजनों द्वारा पहचान किए जाने पर शव शिवम यादव का निकला। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
