झटका मशीन के करंट से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

रिपोर्टर रोहित मिश्रा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सतांव कस्बे में खेत में लगी झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार सतांव कस्बा निवासी अमरेश शर्मा (40 वर्ष) पुत्र रामशोभा शर्मा गुरुवार सुबह खेत पर गए थे। करीब 11 बजे उनका शव खेत में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह झटका मशीन के तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल घर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।मृतक अपने पीछे पत्नी सरस्वती देवी तथा दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। घटना की सूचना मिलते ही गुरुबख्शगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts