वैश्य समाज के युवा चेहरे प्रभात साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य सम्मान।
प्रभात साहू के नेतृत्व पर संगठन ने जताया भरोसा।
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज/रायबरेली।अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत्र गुप्ता द्वारा समाजसेवी एवं युवा वैश्य नेता प्रभात साहू को संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। एक भव्य सामाजिक कार्यक्रम के दौरान प्रभात साहू का जोरदार स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सुमंत्र गुप्ता ने कहा कि प्रभात साहू लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए हैं और समाज को संगठित करने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके नेतृत्व एवं कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा प्रदेश स्तर पर वैश्य समाज को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभात साहू ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,
उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक उन्नति के लिए प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। साथ ही निकट भविष्य में प्रदेश स्तरीय विशाल वैश्य सम्मेलन आयोजित कर समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रभात साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए इसे क्षेत्र एवं समाज के लिए गौरव का विषय बताया। इस अवसर पर ऊंचाहार चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्णा जायसवाल, परशदेपुर के विनोद कौशल, लालगंज चेयरमैन प्रतिनिधि दीपेंद्र गुप्ता, डलमऊ के राम गोपाल वैश्य, वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, राजकुमार अग्रहरि, विजय रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
