रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
बछरावा रायबरेली। संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया है। बीते रविवार की रात्रि 9:00 बजे गंभीर हालत में परिजनों ने एक महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया है। विदित हो की विकासक्षेत्र के रानीखेड़ा गांव की रहने वाली महिला ने विशाख्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी।
जानकारी होने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे वहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। इस बारे में डॉक्टर अभय चतुर्वेदी ने बताया कि महिला सुनीता उम्र 28 वर्ष पत्नी अखिलेश कुमार निवासी रानीखेड़ा गांव की रहने वाली है। उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। परिजनों के मुताबिक बताया कि महिला पति से मामूली वाद विवाद से नाराज थी,
इसी बात से आहत होकर उक्त महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई है। तभी परिजनों ने आनन फानन निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर चतुर्वेदी ने बताया कि महिला का इलाज किया जा रहा है, फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
