मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

धारा लक्ष्य समाचार रायबरेली

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रायबरेली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया और उनके इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं।

पंकज तिवारी ने आरोप लगाया कि चुनाव में कथित अनियमितताओं के कारण लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों से परेशान है तथा सरकार को इन सवालों का जवाब देना चाहिए।धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस नेताओं का कहना था कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो पार्टी आगे और बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे।

Related posts