ग्राम प्रधान व परिजनों पर गाटा संख्या 121 की भूमि कब्जाने का आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। सदर तहसील क्षेत्र के पूरे फकीर, मजरे कोला हैबतपुर गांव में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तहसील दिवस में एसडीएम सदर को शिकायती पत्र सौंपा।
ग्रामीणों ने वर्तमान ग्राम प्रधान कृष्णकांत यादव व उनके परिजनों पर गाटा संख्या 121, रकबा 0.3290 हेक्टेयर तालाब की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी तालाब की भूमि पर पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण भी कराया जा रहा है।ग्रामीणों ने मामले की राजस्व अभिलेखों के आधार पर जांच कराने, तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा निर्माण कार्य की स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग की है।
उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है।
