कांग्रेस की कमान बदलने से नहीं बदलेगा सियासी हालात : दिनेश प्रताप सिंह

बोले- मोदी जी का मुकाबला नहीं कर सकती कांग्रेस, 2027 में फिर भाजपा सरकार।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली।उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने अपने जन्मदिन पर कांग्रेस में हुए संगठनात्मक फेरबदल को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमान आराधना मिश्रा को सौंपे जाने से प्रदेश की राजनीति पर कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा। केवल चेहरा और पदाधिकारी बदलने से जनता का समर्थन हासिल नहीं किया जा सकता।दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला नहीं कर सकती।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है और संगठन लगातार चुनाव की तैयारियों में जुटा है।सपा के PDA को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और विपक्ष पर जाति के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ पर आधारित है।

अपने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे लोगों का आभार जताते हुए दिनेश सिंह ने कहा कि रायबरेली की जनता के आशीर्वाद ने उनके सामाजिक और राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान उन्होंने उद्यान विभाग की प्रमुख योजनाओं और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया।

Related posts