पीडीए जन पंचायत में गूंजा किसानों का दर्द ककरहिया-अमहा मार्ग और प्रकाश व्यवस्था का उठा मुद्दा, विधायक ने समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज/रायबरेली। दौतरा ग्राम पंचायत के ककरहिया व अमहा गांव में शुक्रवार को किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर पीडीए जन पंचायत आयोजित हुई। कार्यक्रम में बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान, बदहाल सड़क और गांव में प्रकाश व्यवस्था की समस्या प्रमुखता से उठी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर विधायक ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। विधायक ने नियमानुसार सर्वे कराकर पात्र किसानों को शासन से मिलने वाली सहायता दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही ककरहिया-अमहा-दौतरा मार्ग बना प्रमुख मुद्दा ग्रामीणों ने ककरहिया से अमहा होते हुए दौतरा तक कच्चे और बदहाल मार्ग को पक्का कराने की मांग उठाई।

विधायक ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए लिखित प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा। वहीं प्रकाश व्यवस्था के लिए राजेश पासी के दरवाजे स्थित हनुमान मंदिर स्थल पर दस दिनों के भीतर व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम संयोजक एवं जिला पंचायत के निर्दलीय प्रत्याशी राजेश पासी ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की आवाज जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाना जन पंचायत का मुख्य उद्देश्य है। ग्राम प्रधान मोनू पासी ने भी सड़क, रोशनी और फसल नुकसान से जुड़ी समस्याएं रखीं।

इस दौरान सपा नेता देवेंद्र भीम, ब्लॉक अध्यक्ष समय बहादुर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे।

Related posts