धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर व्यापक चर्चा करते हुए मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम सुरक्षित रखने और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए, इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक करें और SIR से जुड़ी समस्याओं में सहयोग करें।
बैठक में आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा मतदाता सूची की जांच में सहयोग करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं अथवा नाम-पते में त्रुटि है, उन्हें आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में हाजी जियाउल, पूर्व नगर पंचायत प्रत्याशी मनोज कसेरा, पूर्व प्रत्याशी इरशाद आलम, जैनुल आब्दीन (लाला मनिहार), सभासद अमित त्रिपाठी, पूर्व सभासद अंकुर गुप्ता, नगर महामंत्री मो. साहिल, राजकुमार जायसवाल, अमर वैश्य, शकील गांधी समेत नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
