धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्राधिकारी महराजगंज के आदेश पर महराजगंज पुलिस ने महिला की तहरीर पर गाली-गलौज और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सारीपुर निवासी सुंदारा पत्नी रमेसर रैदास ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 2 अक्टूबर 2026 को विपक्षी ने उसके साथ तथा उसके पुत्र अरविंद के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 130/2026, धारा 115(2), 352 बीएनएस एवं 3(1)(द)(ध) एससी/एसटी एक्ट के तहत पुल्ली यादव पुत्र रामगुलाम निवासी मचाल का पुरवा, मजरे सारीपुर, थाना महराजगंज के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।
पुलिस के मुताबिक मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी महराजगंज द्वारा की जा रही है। विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
