धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली, 14 अक्टूबर। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना को लेकर कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
प्रशिक्षण प्रभारी अनूप कुमार ने मतगणना प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना 15 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज, सलोन में शुरू होगी।

उन्होंने सभी मतगणना कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते हुए निष्पक्षता, पारदर्शिता और सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनायक शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी एवं मतगणना कार्मिक मौजूद रहे।
