ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के मंचन से भक्तिमय हुआ दानेश्वर धाम, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज/ रायबरेली। श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से दानेश्वर धाम परिसर में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन प्रभु श्रीराम की दिव्य लीलाओं का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। अयोध्या से आए श्री रामलला हनुमंत आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने ताड़का वध, मारीच-सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का सजीव मंचन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

कलाकारों की शानदार अदाकारी और आकर्षक झांकियों ने रामलीला को जीवंत बना दिया। गंगा अवतरण सहित पौराणिक प्रसंगों की मनोहारी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। जैसे-जैसे प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन आगे बढ़ा, पूरा परिसर भक्ति और आस्था के रंग में रंगता चला गया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामाशीष वर्मा, समिति प्रबंधक ज्ञान प्रकाश जायसवाल, अध्यक्ष राहुल वैश्य, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा अवस्थी, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वर्मा, समाजसेवी अमित त्रिपाठी, शोभनाथ वैश्य, सभासद कमलेश, मुस्ताक राइनी, अलीम कुरैशी, संदीप वैश्य, शिवकैलाश सोनी, एडवोकेट प्रदीप श्रीवास्तव और विवेक पांडेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं दर्शक मौजूद रहे।

Related posts