महराजगंज नगर पंचायत में सरकारी उचित दर की दुकान सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, मौके पर तैनात रहा पुलिस बल।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज/ रायबरेली।महराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित सरकारी उचित दर की दुकान को प्रशासनिक अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सील कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

दुकान सील किए जाने के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुकान सील करने की कार्रवाई क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी डॉ. राकेश, पूर्ति निरीक्षक मुकेश पाण्डेय तथा नायब तहसीलदार उमेश चंद्र त्रिपाठी की मौजूदगी में की गई। इस मामले में नगर पंचायत महराजगंज के जियाउल हक का नाम भी सामने आया है।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच दुकान को सील किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

हालांकि, दुकान सील किए जाने के पीछे का आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन की ओर से कारणों और आगे की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है। अब देखना होगा कि जांच के बाद इस मामले में प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।

Related posts