धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। एसजेएस ग्रुप ऑफ़ स्कूल रायबरेली की शाखाओ, सदर रायबरेली, किलौली, भौह, रतापुर समेत समस्त शाखाओ के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ विद्यालय के पहले छात्र-संचालित समाचार पत्र ‘एसजेएस टाइम्स ’ के प्रथम अंक का भव्य विमोचन किया गया। इस विद्यालय-स्तरीय समाचार पत्र का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर छिपी हुई लेखन क्षमता, रचनात्मकता, संवाद कौशल और पत्रकारिता के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना है।
इस अखबार में छात्रों द्वारा लिखी गई कविताएं, कहानियां, विज्ञान के लेख, विद्यालय की विशेष गतिविधियों की रिपोर्ट और पहेलियों को स्थान दिया जाएगा।विमोचन समारोह के अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन रमेश बहादुर सिंह ने कहा, “यह अखबार केवल कागजों का संकलन नहीं है
, बल्कि यह हमारे छात्रों की सोच, कल्पना और उनकी आवाज़ को समाज के सामने लाने का एक सशक्त माध्यम है।” इस परियोजना को तैयार करने की पूरी प्रक्रिया—जिसमें समाचार संकलन, संपादन (Editing) और डिजाइनिंग शामिल है—छात्रों की एक विशेष संपादकीय टीम द्वारा ही पूरी की गई है। विद्यालय के इस प्रयास की अभिभावकों और स्थानीय शिक्षाविदों ने भी काफी सराहना की है। यह समाचार पत्र प्रति त्रैमासिक प्रकाशित किया जाएगा।
इस अवसर पर समस्त शाखाओं के विद्यालय परिवार समेत प्रधानाचार्या श्री मति बीना तिवारी,किलौली ब्रांच की प्रधानाचार्या श्री मति अमिता पाण्डेय समेत समस्त ब्रांचो की प्रधानाचार्य की महती भूमिका रही।
