दानेश्वर धाम में सजा जनक दरबार, शिवधनुष टूटते ही गूंजा जय श्रीराम

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

महराजगंज, रायबरेली।श्री दानेश्वर धाम नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से दानेश्वर धाम परिसर में आयोजित रामलीला के चतुर्थ दिवस मिथिलापुरी के राजा जनक के दरबार में भव्य धनुष यज्ञ एवं सीता-राम स्वयंवर लीला का मनोहारी मंचन किया गया। अयोध्या से आए श्री रामलला हनुमंत आदर्श रामलीला मंडल के कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से रामायण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग को जीवंत कर दिया।

मंचन के दौरान राजा जनक के दरबार में अनेक राजा-महाराजा भगवान शिव के दिव्य धनुष को उठाने का प्रयास करते हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाते। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर प्रभु श्रीराम शिवधनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाते हैं और धनुष टूट जाता है।

शिवधनुष टूटते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठता है। इसके बाद सीता जी द्वारा प्रभु श्रीराम के गले में वरमाला डालने के दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

रामलीला के दौरान श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते नजर आए। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मौके पर राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव सुशील पासी, समिति प्रबंधक ज्ञानप्रकाश जायसवाल, बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष सुधा अवस्थी,

अध्यक्ष राहुल वैश्य, बीजेपी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश वर्मा, आदित्य तिवारी,अमित त्रिपाठी, संदीप वैश्य, राजेश सोनी, मुकेश मोदनवाल, धीरज,रामसजीवन, घनश्याम चौरसिया, अंजनी पांडेय, सुरेश शुक्ला, प्रिंकल सिंह, रवि सक्सेना, सभासद मुस्ताक, कमलेश, अलीम, पंकज जायसवाल, हरिशंकर वैश्य, हरिशंकर त्रिवेदी, लल्लन वर्मा, कंचन वर्मा, विमल रस्तोगी, सचिन मौर्या, संतोष जायसवाल पवन रस्तोगी, शिवप्रकाश मोदनवाल सहित सैकड़ों महिलाएं एवं आमजनमानस मौजूद रहा।

फोटो –

Related posts