धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
बछरावा रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अघौरा घाट पर स्थित सई नदी पुल से नदी के अंदर कुछ युवाओं के द्वारा छलांग लगाकर कूदने एवं नहाने के दौरान का एक वीडियो बड़ी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के पश्चात प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि विगत कुछ दिन पूर्व आई सई नदी की बाढ़ में क्षेत्र के तमाम गांवों को अपनी चपेट में ले लिया था ।
और नदी में आई बाढ़ का खतरा अभी भी टला नहीं है। परंतु युवाओं के द्वारा जिस प्रकार से नदी में छलांग लगाकर नहाने के दौरान रील बनाई जा रही है। वह कहीं न कहीं एक बड़ी लापरवाही है, क्योंकि अगर इसी तरह युवा अपनी मनमानी करती रहे तो किसी न किसी दिन बड़ी दुर्घटना घट सकती है।
फिलहाल उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है और युवाओं के द्वारा की जा रही इस रीलबाजी पर क्षेत्रीय लोग प्रशासन से कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
