ऊंचाहार में अवैध खनन पर छापा, मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, जेसीबी फरार

नायब तहसीलदार अभय कुमार सिंह तोमर की कार्रवाई से खनन माफियाओं में मची हलचल।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

ऊंचाहार, रायबरेली। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ ली। नायब तहसीलदार अभय कुमार सिंह तोमर ने छिपिया गांव के निकट कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर ऊंचाहार कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, राजस्व टीम के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद जेसीबी फरार हो गई।

जानकारी के अनुसार, ऐहारी टेल के निकट अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को देखकर खनन में इस्तेमाल की जा रही जेसीबी वहां से निकल गई, जबकि मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ में आ गई।

इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस के हवाले कर दिया गया।नायब तहसीलदार अभय कुमार सिंह तोमर ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को ऊंचाहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि खनन के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

Related posts