शौच के लिए घर से निकली थी रीता, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच।
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
जगतपुर, रायबरेली। रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब छोटी टिकरिया गांव में एक महिला का शव खेत में खून से लथपथ हालत में मिला। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में दहशत का माहौल है।मृतका की पहचान रीता (37 वर्ष), पत्नी मनोज कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि रीता शौच के लिए घर से निकली थी। इसके बाद उसका शव खेत में पड़ा मिला। खेत में महिला का शव देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही जगतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।हत्या या मौत की किसी अन्य वजह को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
