विजयदशमी पर राजघाट के पास समाजवादी नेता ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं की सेवा कर दिया भाईचारे का संदेश।

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली

रायबरेली। नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन और विजयदशमी के पावन पर्व पर रायबरेली के राजघाट के पास समाजवादी नेता एवं प्रदेश सचिव ने स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की। इस दौरान उन्होंने विसर्जन के लिए पहुंच रहे भक्तों का सहयोग करते हुए सेवा और सद्भाव का संदेश दिया।

समाजवादी नेता ने कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। यह त्योहार समाज में प्रेम, शांति, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने जनपद रायबरेली सहित समस्त प्रदेशवासियों को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने कहा कि समाज में अमन-चैन और भाईचारा कायम रहे तथा नफरत और अशांति फैलाने वाली शक्तियों का अंत हो।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा के साथ सामाजिक सद्भाव और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया गया।

Related posts