धारा लक्ष्य समाचार
छुटमलपुर।
नगर पंचायत छुटमलपुर फतेहपुर मे बने वृद्धाश्रम में आज करीब 2 बजे जिला अधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने वृद्धा आश्रम में पहुँचकर सभी वृद्ध जनो का हाल चाल जाना और आश्रम में पहुँचते ही सभी वृद्धजनों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और जिला अधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के दुवारा फल, मिठाई व कंबल सभी वृद्धजनो को वितरित किए गए वही रसोई घर से लेकर कमरे, शौचालयो आदि का जायजा भी लिया जैसे ही कमरे के अंदर गए तो कमरे में बने शौचालय के अंदर लाइट की व्यवस्था ना होने कारण व साफ सफाई ना गंदगी से काफ़ी नाराजगी जताई वही जिस एन्जॉओ के दुवारा ये संस्था चलाई जा रही हैं उसको नोटिस भेजने के लिए भी कहाँ गया हैं यहाँ बिल्डिंग का किराया लगभग 90 हजार रूपये बताया गया हैं लेकिन व्यवस्था चौपट नजर आई हैं वही कहा गया बिल्डिंग के मालिक कह कर व्यवस्था दुरुस्त करने को कहाँ गया हैं वही कार्यरत कर्मचारियों को बिल्डिंग में बने शौचालय की साफ सफाई व प्रकाश की व्यवस्था करने को कहाँ गया हैं इसी के साथ जिला अधिकारी अरविन्द चौहान ने सभी वृद्ध जनो को दीपावली की शुभकामनाये देते हुए यहाँ से कुच कर गए इस मौके पर मौजूद जिला अधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, उप जिलाधिकारी, पटवारी फहीम, थाना अध्यक्ष फतेहपुर नरेंद्र भड़ाना, एवं वृद्धजन आर्यन पांडे,प्रवीण कुमार, कल्याण सिंह,मंजू, मनमोहन, रमेश शर्मा, रुक्मणी,नीलम,सुशील विनय,मंजु
लाभारती, शीला, दिव्या,गंगा देवी,आत्माराम आदि काफी लोग मौजूद रहे।
