धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की 134 वी जयंती

धारा लक्ष्य समाचार

बेहट।तहसील बेहट के मिर्जापुर क्षेत्र के अन्तर्गत खारा पावर हाउस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर की 134 वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम से पूर्व उपस्थित अधिकारियो एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब डॉ.अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए एवम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर निकटतम गावों के विद्यालयों में प्रथम स्थान पाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया ।

ये कार्यक्रम बादशाहीबाग की हाइडिल कालोनी में आयोजित किया गया। इस दौरान संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी वक्ताओं ने उनके संघर्षों को सलाम किया व बताया के जीवन में अगर कुछ भी कठिन लगता है तो एक बार डा.भीमराव अम्बेडकर की जीवनी को जरूर पढ़ें क्योंकि आज हमें जो मौलिक अधिकार मिलें हुए हैं।

वह सब बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की वजह से मिलें हैं। इस दौरान मंच पर मुख्य रूप से अधिशासी अभियंता संजीव शर्मा सहायक अभियंता, अहतेशाम परवेज, सीनियर इंस्पेक्टर अशोक सिंह CISF, इसम सिंह मनु पुस्तक भंडार, अवर अभियंता बलजीत सिंह, अनिल कुमार,कुलदीप कुमार,राकेश कुमार, गंधर्व यादव, गोविंद प्रकाश,चरण सिंह, हेमेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, गुरदेव सिंह, सुहैल अहमद रेडिएंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार व प्रधान प्रतिनिधि महावीर सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts