धारा लक्ष्य समाचार
सिरौली गौसपुर बाराबंकी
तेज हवा के चलते डुडी फीडर के हाई टेंशन लाइन के तार टूट गए। जिससे 30 गांवो की 20 घंटे विद्युत सप्लाई बाधित रही।
रविवार दोपहर बाद तेज हवा के चलते विद्युत वितरण केंद्र रामनगर के डुडी फीडर के हाई टेंशन लाइन का तार राजापुर गांव के पास पेड़ की डाल गिरने से टूट गया। विभाग की लापरवाही के चलते उसे दुरुस्त नहीं किया गया। जिससे खजुरिया अमरा देवी भवानीपुर ददरौली शेर अली पूरवा दरिगापुर शाहगढ राजापुर कंधईपुर तारापुर सहित करीब 30 गांव के सापेक्ष करीब 65 हजार की आबादी की पूरी रात बिजली गुल रही।
रात जागरण करके ग्रामीण सप्लाई चालू होने का इंतजार करते रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली का हाल जानने के लिए कई बार संबंधित केंद्र को फोन करते रहे। परंतु अधिकारियों ने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा। सोमवार की दोपहर 1 बजे सप्लाई चालू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया है।
इस संबंध में एसडीओ विकास सोनी ने बताया कि तारों को सही करने के बाद सप्लाई चालू कर दी गई है।

