स्टेट हाईवे होने से दुर्घटनाओं का बना है खतरा।
सिरौली गौसपुर बाराबंकी धारा लक्ष्य समाचार शिक्षा क्षेत्र सिरौली गौसपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालयो में प्रस्ताव के एक वर्ष बीत जाने के बाद बाउंड्री वॉल नहीं बन सकी है । जिससे स्कूल पहुंचने वाली छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विकासखंड सिरौली गौसपुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरिया तथा डूडी गांव में बने पूर्व माध्यमिक मे बाउंड्री वॉल बनाने के लिए ग्राम पंचायत तथा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव के बाद विकास विभाग की मंजूरी के बाद बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाता है। प्रस्ताव होने के एक वर्ष बीत गए हैं।
बाउंड्री वॉल न बनने से छूट्टा मबेशी तथा अराजक तत्व के अतिरिक्त परिसर में गंदगी व्याप्त है। और छात्राओं को खेलने तथा स्टेट हाईवे के किनारे होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। विद्यालय में दिव्यांग शौचालय के निर्माण नही होने से सौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। प्रस्ताव होने के बाद भी बाउंड्री वाल का निर्माण नहीं हो सका है।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता के तौर पर बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जाएगा।

