Lakhimpur Kheri:पत्रकार का मोबाइल छीना,हवालात मे बिठाया और घूस मांगी…एक बार फिर सिंगाही पुलिस की दबंगई

सिंगाही थाने में तैनात दरोगा पर पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, एसपी से शिकायत

लखीमपुर (खीरी)।सरकार को आईना दिखाने वाले और शोषितों की आवाज़ उठाने वाले पत्रकारों के ऊपर अत्याचार का सिलसिला लगातार जारी है। कभी राज नेताओं द्वारा तो कभी पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्व्यवहार के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में सिंगाही में पत्रकार से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है जिले में पुलिसिया उत्पीड़न बढ़ता ही जा रहा है …पुलिसिया रोब आप कहीं भी चौक-चौराहे पर देख सकते हैं … अति तो तब हो गई जब सिंगाही थाने में तैनात अंडर ट्रेनिंग दरोगा आकाश भाटी पर पत्रकार से दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। पत्रकार गुरमीत सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी मुताबिक, गुरमीत सिंह की गांव के कुछ लोगों से मामूली कहासुनी हो गई थी। उन्होंने थाने में फोन कर पुलिस सहायता मांगी। मौके पर पहुंचे दरोगा आकाश भाटी ने पत्रकार से अभद्रता किया। उन्हें गाड़ी में बिठाकर थाने ले गए। थाने में संवाददाता का मोबाइन छीन लिया और उसे हवालात में बंद कर दिया।

दोनों पक्षों में सुलह-समझौता होने के बाद भी दरोगा ने पत्रकार से 5,000 रुपए की घूस मांगी। रिश्वत न देने पर फर्जी केस में जेल भेजने की धमकी भी दी।

बाक्स……..

वहीं दरोगा आकाश भाटी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया है वही सीओ निघासन महक शर्मा ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी।

Related posts