जैदपुर थाना पुलिस ने मवेशी चोरी के चार मामलों का खुलासा किया है। शुक्रवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चार मवेशी, तीन तमंचे और नकदी बरामद हुई है।
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को गुलहरिया मोड़ से चार आरोपियों को पकड़ा।
जिसमे वैश पुत्र मुशीर निवासी गुजरपुरवा मजरे मीसा थाना कोतवाली रूदौली जनपद अयोध्या, सद्दाम पुत्र अनीस निवासी वजीरगंज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या,
विजय पुत्र रामलौटन निवासी साखूपारा थाना पुराकलन्दर जनपद अयोध्या व सलीम उर्फ सालिम पुत्र हैदर निवासी जमलापुर थाना असन्द्रा हाल पता लोधपुरा कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी शामिल हैं। आरोपियों से एक पिकप वाहन, तीन तमंचे, कारतूस और 10,010 रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक भैंस, एक भैंसा, एक पड़िया और एक पड़वा भी बरामद किए गए हैं। गिरोह में कुल सात सदस्य हैं। तीन आरोपी अभी फरार हैं।

फरार आरोपियों में मो. आसिफ पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी बहेलिया टोला थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या, वसीम पुत्र मुन्ना निवासी जमलापुर थाना असन्द्रा, सफाक पुत्र इसरार निवासी कसाब बाड़ा थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या शामिल हैं।
पूछताछ में पता चला कि गिरोह का सदस्य वसीम दिन में रेकी करता था। वह रोड किनारे बंधे मवेशियों को चिह्नित करता था। आसिफ पिकप वाहन उपलब्ध कराता था। चोरी के समय वसीम वाहन चलाता था क्योंकि उसे रास्तों की जानकारी होती थी। पीछा करने वालों को रोकने के लिए गिरोह पिकप में पहले से ईंट-पत्थर रखता था। चार पहिया वाहनों से बचने के लिए गोबर फेंकते थे। टोल प्लाजा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करते थे। चोरी के बाद सफाक मवेशियों को अपने बाड़े में ले जाकर काटकर बेच देता था।।
चोर आसिफ द्वारा मवेशी चोरी करने हेतु अपना पिकप देता था। वांछित चोर वसीम द्वारा दिन में घूम-घूम कर रेकी की जाती है। रोड के किनारे बंधे जानवरों को चिन्हित किया जाता है। अयोध्या से निकलते समय गाड़ी को वसीम ही चलाता। क्योंकि रेकी समय उसे रास्तों पते होते थे। शेष पीछे बैठते थे। यह सब मवेशी को चढ़ा कर पिकप लेकर भाग जाते थे। इनका पीछा करने अभियुक्तगण पूर्व से ही पिकप में रखे ईंट-पत्थर फेंककर उसे घायल कर दिया जाता था। चार पहिया वाहन से पीछा करता तो गोबर को फेंक ते थे। मवेशी चोरी करने के बाद अधिकतर टोल प्लाजा से न जाकर वैकल्पिक मार्ग से गुजरते थे।
पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त विजय पुलिस चेकिंग के समय अपना नाम व आधार कार्ड दिखाता था। मवेशी चोरी के बाद वांछित अभियुक्त सफाक अपने बाड़ा में ले जाकर काट कर बेच देता है। इस घटना में 23/24.04.2025 की रात्रि में थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अतरौली, टेरा गुलरिहा व तोगोपुर में तथा विगत माह थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम प्रतापगंज में पशु चोरी की घटना खुलासा शामिल हैं। चोर मो वैश पर रुदौली थाना, जैदपुर व सफदरगंज में छह, सद्दाम पर कोतवाली नगर अयोध्या, जैदपुर व सफदरगंज में छह, विजय पर जैदपुर थाने पर चार केस व सलीम उर्फ सालिम जैदपुर, दारियाबाद, रामसेनहींघाट सात मुकदमें दर्ज है।
