लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के गगन भेदी नारे, पुलिस प्रशासन रहा मौजूद
हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर के मुख्य चैराहे पर रविवार को क्षेत्रीय पत्रकारों ने पुलवामा (कश्मीर) में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटको की आत्मा की शंति के लिए कैडिल हाथ में लेकर दो मिनट का मौन रखा तद्ोपरांत सभी पत्रकारों ने मशाल जुलूस निकालकर आतंकवादियों को पनाह देने वाले पडोसी देश पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पत्रकारों ने मशाल हाथ में लेकर मुख्य चैराहे पर स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस से निकलकर तहसील तक गए और फिर मुख्य चैराहे पर आकर गगन भेदी नारे लगाते हुए जुलूस समाप्त कर दिया।
मशाल जुलूस को देखकर हैदरगढ़ नगर के नागरिक भी शमिल हुए और सभी ने एक सुर में नारे बाजी किया। पत्रकार नृपेन्द्र तिवारी ने कहा कि आतंकियों को शरण देने वाला देश पाकिस्तान की सरकार को नेस्तनाबूत करने की आवश्यकता है, इस तरीके से वेकसूर पर्यटको का खून बहना बहादुरी नही है।
रामजी सिंह ने कहा कि सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है, वही शेरू ने कहा कि पकिस्तानियों गिदड़ों को भेजकर वार मत कराओ हिम्मत है सामने से वार करो। वही आशीष अवस्थी ने कहा कि पुलवामा में आंतकी हमले के शिकार सभी मृत परिजनों के साथ हूं मेरी संवेदानाए उनके साथ है। ओम प्रकाश मौर्या ने कहा कि देश से आतंकवाद को सफाया होना चाहिए, मुझे पूरा विशवास है सरकार जो कदम उठा रही है वह अत्यंत सरहानीय है।
ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार का फैसला सराहनीय है, इसमें कोई संदेह नही है लेकिन अब मुंह तोड़ जवाब देने की आवश्यकता है। अंकित मिश्रा ने कहा कि भारत देश आतंक मुक्त होना चाहिए, देश के रक्षामंत्री इस मुद्दे को गंभीरता से ले और पाकिस्तान में पनप रहे अतंकवादियों के ठिकानो को जड़ से नष्ट कर दे। मशाल जुलूस में ब्यापारी नेता के अलावा अधिवाक्ता व समाजसेवियों ने भी हिस्सा लिया और आतंकवाद के खिलाफ कदम से कदम मिलाकर नारेबाजी किया।
इस मौके पर मशाल यात्रा मे वरिष्ठ पत्रकार एसपी सिंह, मकरंद सिंह, मुन्ना सिंह, विजय पाठक, शिवम अवस्थी, उमेश सोनी, अनिल पाठक, आशीष , दुखहरण यादव, राकेश गिरी, रवि सिंह, अंकित यादव, सांवले शर्मा, अशोक मिश्रा, रामू चतुर्वेदी, हरिश्चन्द्र गुप्ता, राजू मिश्र, हनुमान प्रसाद विश्वकर्मा, डब्बू अवस्थी, अधिवक्ता बृजेन्द्र प्रताप सिंह बिज्जू, प्रशांत, व्यापार मंडल संरक्षक जनार्दन शुक्ला, अखिल उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार सोनी, डा. विष्णु सोनी, कुलदीप सोनी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

