Lakhimpur: अजान चौकी प्रभारी जेपी यादव का स्थानांतरण होने पर दी गई भावभीनी विदाई

चौकी प्रभारी बोले- क्षेत्र के लोगों से मिले प्रेम-स्नेह को कभी भुला नहीं पाऊंगा

धारा लक्ष्य समाचार श्रवण कुमार सिंह

गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। तहसील गोला क्षेत्र की पुलिस चौकी अजान के प्रभारी जेपी यादव का स्थानांतरण शासन ने शनिवार को पुलिस लाइन मे कर दिया था।जिसके चलते रविवार 27 अप्रैल को अजान चौकी भवन में एक समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।इस गरिमामयी सादे समारोह के प्रारंभ में जेपी यादव का मुंह मीठा कराकर पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात पुलिस चौकी स्टॉफ़ की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।विदाई समारोह के मौके पर जेपी यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोगों से मुझे जो प्रेम-स्नेह,सहयोग और सम्मान मिला है मैं उसे कभी भूल नहीं पाऊंगा।अजान चौकी में सेवाकाल के दौरान हमेशा यह महसूस करता रहा कि मैं अपने परिवार के सदस्यों के साथ हूँ।

यहां मिले अपार स्नेह और सहयोग के लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूँगा।इस दौरान प्रधान मजेन्दर,प्रधान अजीत वर्मा, प्रधान रघुवीर शरण उर्फ़ पप्पू वर्मा,महेश वर्मा कोटेदार,पंकज वर्मा,निर्देश वर्मा उर्फ़ टाइगर वर्मा,अवधेश वर्मा,समस्त पुलिस स्टाफ व पत्रकार साथी मौजूद रहे।

पुलिस चौकी इंचार्ज के स्थानांतरण पर पुलिस स्टाफ एवं गणमान्य नगरिक विदाई देते हुए।

Related posts