Shamli: शोक व्यक्त करने के लिए शहर के मंदिर हनुमान धाम पर एक शोकसभा का आयोजन

धारा लक्ष्य समाचार

मनोज चौधरी जिला प्रभारी शामली

शामली। शहर के सेंट आरसी कांवेंट स्कूल में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए 26 पर्यटकों के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए शहर के मंदिर हनुमान धाम पर एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें आतंकी हमले में मारे गए निर्दाेष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इससे पूर्व कैंडल मार्च स्कूल की मैनेजर मीनू संगल, स्कूल की प्रधानाचार्या उज्मा ज़ैदी एवं स्कूल के सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं एवं विद्यार्थियों ने मृतक लोगों के प्रति संवेदना एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहर के सुभाष चौक तक निकाला। इस आतंकी हमले में सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल की अध्यापिका वैशाली के भाई लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के शहीद होने पर उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि एवं शोक व्यक्त किया। स्कूल की मैनेजर मीनू संगल ने आतंकवादियों द्वारा किए गए।

इस अमानवीय कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि पूरा विश्व इस नरसंहार से अत्यंत आहत एवं आक्रोशित है। उन्होंने यह सिर्फ व्यक्तियों पर हमला नहीं बल्कि पूरी मानवता एवं शांति और आस्था के सिद्धांतों पर हमला था। जिन लोगों ने यह हमला किया है और जिन्होंने इस हमले की साजिश रची है,

उन्हें उनकी कल्पना से भी अधिक कड़ी सजा मिलनी चाहिए जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने से पहले आतंकवादी दस बार सोचे। प्रधानाचार्या उज्मा ज़ैदी ने कहा कि हमारे देश में पनप रहे इस आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार को एक अहम व मजबूत रणनीति बनानी चाहिए। आतंकवाद एक गंभीर समस्या है जिसका सामना पूरा विश्व कई वर्षों से कर रहा है।

Related posts