Barabanki News: डीएम ने किया महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद

धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन के साथ बृहस्पतिवार को फतेहपुर तहसील के रजौली गांव में स्थापित मधुमक्खी वाला शहद प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आस-पास के ग्रामों व चैन पुरवा तहसील रामनगर में संचालित महिला स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के साथ संवाद भी किया।

महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने बताया अपने-अपने स्टार्टअप की प्रेरक सफलता

आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह की सुमित्रा दीदी ने शहद उत्पादन स्टार्टप की प्रक्रिया के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए इसके लाभ के विषय में विस्तार से बताया। तो वहीं चैनपुरवा निवासी स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा दीपक बनाने के स्टार्टप के विषय में जानकारी प्रदान की गई।

महालक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की दीदी अशोक कुमारी ने आर0ओ0 प्लांट के व्यवसाय के विषय में जानकारी साझा की। वहीदा दीदी ने बताया कि उन्होंने सी0आई0एफ0 से पैसा लेकर सरसों तेल बेचने का व्यवसाय शुरू किया इससे उन्हें बहुत फायदा हुआ। शीला दीदी ने अपने सिलाई के व्यवसाय के विषय में जानकारी साझा की। इसके अलावा अन्य दीदियों ने भी अपने अपने व्यवसाय के विषय में जानकारी दी।

Related posts