Barabanki: अकीदत और सादगी के साथ निकाला गया दसवीं मुहर्रम का जुलूस

धारा लक्ष्य समाचार

बाराबंकी शहर में दसवीं मुहर्रम का जुलूस मुहर्रम कमेटी अहले सुन्नत के अध्यक्ष ताज बाबा राईन की अगुवाई तथा कमेटी के समस्त पदाधिकारीयों सहित सैकड़ो वॉलिंटियर की मौजूदगी में बड़े ही एहतेराम व सौहार्दपूर्वक और सादगी के साथ गमगीन माहौल में सट्टी बाजार सिटी चौकी से निकाला गया।

अकीदत मंदो ने हज़रत इमाम हुसैन को याद करते हुए ताजिया के साथ या हुसैन की सदायें लगाते हुए लोग मंजिलें मुकाम की ओर बढ़ते रहे लोग ताजिया के साथ हजरत इमाम हुसैन की याद ताजा करते हुए दिखे वही लोग हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर नोहे खुवानी की जुलूस में बड़ी संख्या में लोग बेगमगंज कर्बला की ओर बढ़ते रहे तमाम जिम्मेदारों द्वारा जगह-जगह सबील कर खिचड़ा बिरयानी बिस्किट शर्बत व ठंडा पानी तक्सीम किया गया।

हजारों हजार की संख्या में लोगों का जज्बाए अकीदत देखने को मिला बड़ी तादाद में महिलाएं व बच्चों ने शिरकत किया जुलूस सिटी चौकी सट्टी बाजार से घंटाघर धनोखर होते हुए निबलेट तिराहा बेगमगंज रात्रि है 10:00 बजे कर्बला पहुंचकर ताजिये दफन किए गए और मुल्क के लिए अमन चैन की दुवाएं की गई।

कमेटी के संरक्षक शुऐब राईन ने बताया मुहर्रम की 3 तारीख से 10 तारीख तक सभी जुलूस प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशानुसार शांतिपूर्वक संपन्न हुए इसके लिए कमेटी के अध्यक्ष ताज बाबा राईन ने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार त्रिपाठी का शुक्रिया अदा किया।

नगर कोतवाल रामकिशन राणा सहित सिटी चौकी प्रभारी संजीव कुमार सिंह व कोतवाली नगर से संबंधित समस्त चौकी इंचार्जों ने पीएसी के जवानों सहित एलआइयू विभाग बिजली विभाग के लोगों ने रात दिन ड्यूटी कर समस्त जुलूसों को सकुशल संपन्न कराया सभी का शुक्रिया अदा किया।

इस मौके पर मुहर्रम कमेटी अहले सुन्नत के संरक्षक इरफान कुरैशी वरिष्ठ उपाध्याय हाजी उषामा अंसारी महामंत्री मोहम्मद आसिफ एडवोकेट उपाध्यक्ष सलमान उर्फ सल्लू कोषाध्यक्ष रईस संसारी हमीद उल्ला राईन मुजीब उद्दीन अंसारी बाबू राईन बाबू खान वारसी जावेद लड्डन हारून राईन हसमत अली उर्फ गुड्डू नसीम खान इमरान महबूब अंसारी हाजी इदरीश शकील सलमानी रफीक सलमानी ताज मोहम्मद कलीम राईन निजाम इशरत अली मतीन चांद गुलज़ार इस्लाम प्रधान सरताज शाहिद गुफरान आदि की मौजूदगी में समय अनुसार जुलूस का समापन किया गया

Related posts