Barabanki Uttar Pradesh: एनएच-27 पर भीषण सड़क हादसा, एम्बुलेंस के चालक की मौके पर मौत

धारा लक्ष्य समाचार पत्र रामसनेहीघाट, बाराबंकी। आज सुबह एनएच-27 लखनऊ–अयोध्या हाईवे पर नारायणपुर मोड़ के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। रचित अस्पताल, गोरखपुर की एम्बुलेंस (वाहन संख्या UP 32 NN 2749) लखनऊ से गोरखपुर की ओर जा रही थी, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भयावह था कि एम्बुलेंस के चालक अजीत कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एम्बुलेंस में मौजूद क्लीनर कयूम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची…

Read More