धारा लक्ष्य समाचार पत्र सीतापुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत तंबौर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित और ₹20,000 के इनामिया शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी लहरपुर बृजेश कुमार के नेतृत्व में थाना तंबौर पुलिस टीम ने अभियुक्त रियाज पुत्र जलील, निवासी ग्राम समोदीडीह, थाना तंबौर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना लहरपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 455/2025 धारा 2/3 यूपी गैंगेस्टर एक्ट…
Read More