धारा लक्ष्य समाचार पत्र रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज-रायबरेली मार्ग पर थुलवासा बाजार में बुधवार सुबह करीब 11 बजे बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थुलवासा चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। जानकारी के अनुसार, सोथी गांव निवासी ई-रिक्शा चालक राम भजन थुलवासा बाजार में रिक्शा मोड़ रहे थे। इसी दौरान रायबरेली की ओर जा…
Read More