तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटा, 22 वर्षीय युवक की मौत।

दो साथी गंभीर घायल, जदईखेड़ा मोड़ पर हुआ हादसा। जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, हादसा शुक्रवार शाम करीब चार बजे भोजपुर कस्बे में पेट्रोल पंप के पास जदईखेड़ा मोड़ पर हुआ। रानीखेड़ा मजरे छतौना गांव…

Read More